एमपी में फिर हुए पुलिस निरीक्षकों के हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट

transfer-list-police-mp

सागर।

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से ही तबादलों का दौर तेजी से चल रहा है। हाल ही में खंडवा में थाना प्रभारियों के तबादले किए गए थे और अब सागर में निरीक्षकों के तबादले किए गए है।एक सप्ताह में यहां दूसरी बार तबादले किए गए है।दूसरी ट्रांसफर सूची शनिवार देररात एसपी कार्यालय से जारी की है। इससे पूर्व पांच निरीक्षक और 11 उप निरीक्षकों की तबादला सूची जारी की गई थी। 

हाल ही मैं जबलपुर जिले से ट्रांसफर होकर सागर आए निरीक्षक अरविंद चौबे को गोपालगंज थाने का प्रभार दिया गया है। इससे पहले वे जबलपुुर के ओमती और नरसिंहपुर के थाने में रहे चुके है। एक सप्ताह पूर्व गोपालगंज थाने आए निरीक्षक हरीश यादव को बहेरिया भेजा गया है। बहेरिया थाने के निरीक्षक अखिलेश मिश्रा को राहतगढ़ भेजा गया है। पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक वीरेंद्र सिंह चौहान सुरखी थाने का काम देखेंगे। रहली थाने में पदस्थ निरीक्षक अभिषेक वर्मा को लोकायुक्त संगठन में ट्रांसफर किया गया है। जिससे रहली और मालथौन थाना खाली हो गया है। जिले का सबसे संवेदनशील थाना राहतगढ़ लंबे समय से उप निरीक्षक के जिम्मे चल रहा था। निरीक्षक मिश्रा को वहां का प्रभार दिया गया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews