रेडियम कटर का अपराध में उपयोग, कलेक्टर ने जारी किये क्रय-विक्रय संबंधी प्रतिबंधात्मक आदेश

रेडियम कटर का अपराध में उपयोग, कलेक्टर ने जारी किये क्रय-विक्रय संबंधी प्रतिबंधात्मक आदेश

सागर,विनोद जैन| सागर शहर में लंबे समय से बदमाश लूट और मारपीट की घटनाओं में रेडियम कटर से घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं | क्योंकि छुरा चाकू रखने में पकडे जाने पर 25/ 27 अवैध शस्त्र अधिनियम कायम हो जाता है और रेडियम कटर खरीदने रखने या ब्रिकय में कोई परेशानी नहीं होती थी इसी का फायदा निगरानी बदमाश लुटेरे और हमलावर काफी समय से उठा रहे थे| लेकिन अब सागर कलेक्टर ने लिखित में आदेश जारी कर दिया है |

आदेश के मुताबिक रेडियम कटर बेचने वाले कटर खरीदने वाले का अब पहचान संबंधी दस्तावेज देखकर अपने रजिस्टर में दर्ज करेंगे और इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन को देंगें और रेडियम कटर खरीदने वाले व्यक्ति कटर किस उपयोग के लिए खरीद रहे हैं पर्याप्त कारण बतायेंगे और किसी अन्य को कटर देने पर कारण और नाम पता की जानकारी पुलिस और प्रशासन को देंगें| साथ ही सभी जगह चाहे वह पुलिस थाना हो या अन्य प्रशासनिक संस्थान इस आदेश का प्रचार प्रसार करने के लिए कलेक्टर सागर ने निर्देश दिये हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews