Satna News : सतना जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक यात्री बस पलट जाने से चालक समेत 12 यात्री घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीण द्वारा इलाज के लिए संजय गांधी मेडिकल हॉस्पिटल रीवा ले जाया गया है। आनन-फानन में पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मचा हड़कंप
दरअसल, मामला ताला थाना क्षेत्र का है, जहां से संगम ट्रेवल्स की बस नंबर MP 19 P 1085 मंगलवार की सुबह रीवा के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 7 बजे हुई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

