Hindi News

मैहर में 13 जिंदा देशी बम बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान मिट्टी के नीचे छिपाए गए 13 जिंदा देशी बमों को बरामद कर लिया गया है।
मैहर में 13 जिंदा देशी बम बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

Satna News : मध्य प्रदेश के मैहर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां 13 जिंदा देशी बम पाया गया है। इससे पूरे इलाके सनसनी फैल गई है। आनन-फानन में बमों को डिफ्यूज करने की तैयारी की गई और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ जारी है।

दरअसल, मामला रामनगर ब्लॉक के कुबरी गांव में नौघटा सोन नदी के किनारे की है। फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

टीआई ने कही ये बात

रामनगर थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी ने बताया कि रीवा से बम स्क्वॉड बुलाया। दरअसल, चरवाहे गोवंश चरा रहे थे। इस दौरान बम विस्फोट हो गया, जिसमें दो गोवंश घायल हो गए हैं। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान मिट्टी के नीचे छिपाए गए 13 जिंदा देशी बमों को बरामद कर लिया गया है और उन्हें डिफ्यूज कर दिया गया।

पूछताछ जारी

फिलहाल, दोनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही अन्य गिरोह को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews