
BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI
Satna News : मध्य प्रदेश के सतना जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने एक व्यक्ति को नाबालिग युवती को महाराष्ट्र ले जाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि नाबालिग छात्रा को पुलिस ने पुणे वन स्टार स्टॉक केंद्र से बरामद किया गया है, जिसका मेडिकल करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है जो कि बीते 28 सितंबर से लापता थी।
सिंहपुर थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला सिंहपुर थाना क्षेत्र का है। जब लापता युवती के परिजनों ने बेटी की गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के पास फोन भी नहीं है, लेकिन वह घर से ₹700 अपने साथ लेकर गई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने टीम का गठन किया और बच्ची की खोज भी शुरू कर दी। इसके लिए आसपास लगे सारे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जिले भर में मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर दिया गया।
आरोपी गिरफ्तार
वहीं, करीब डेढ़ महीने का समय बीत जाने के बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लापता बच्ची पुणे के वन स्टॉप सेंटर में देखी गई है। जिसपर फौरन कार्रवाई करते हुए पुलिस वहां पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान छात्रा ने बताया कि आरोपी अनुज कुमार कुशवाहा उसका मित्र था। दोनों की काफी गहरी दोस्ती थी। जिसने उसे पुणे आने के लिए कहा था। इसके बाद जब वह यहां पर पहुंची, तो आरोपी उससे मिलने नहीं आया। फिलहाल, इस बयान के आधार पर आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी उम्र 20 साल बताई जा रही है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

