तेज रफ़्तार कार हवा में उछलते हुए पेट्रोल पंप में जा घुसी, दो की मौत

तेज रफ़्तार कार हवा में उछलते हुए पेट्रोल पंप में जा घुसी, दो की मौत

सतना | मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना (Satna) में सेमरिया मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई| इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। कार सड़क किनारे बने एग्जिट पॉइंट से टकरा कर हवा में उछली और फिर गुलाटियां मारते हुए सीधे पेट्रोल पंप में जा घुसी।

जानकारी के मुताबिक हादसा बाबूपुर के पास स्थित चंदेल पेट्रोल पंप के पास हुआ । पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों के अनुसार सतना की तरफ से तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट कार बेकाबू हो कर पेट्रोल पंप के बाहर सड़क किनारे बने एग्जिट पॉइंट से टकरा कर हवा में उछली और फिर गुलाटियां मारते हुए सीधे पंप में आ घुसी।

बताया गया कि कार सवार एक व्यक्ति का आधार शरीर कार के अंदर फंस गया जबकि दूसरा घायल बाहर निकल आया था। मदद के लिए आए पेट्रोल पंप के कर्मियों से उसने पानी मांगा। लेकिन जब तक वे पानी लेकर आते उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews