सतना के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत, अहमदाबाद से लौटा था

सतना के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत, अहमदाबाद से लौटा था

सतना| सतना में मिले पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है| कोटर तहसील खम्हरिया गांव निवासी 65 वर्षीय हीरालाल की रीवा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। उसे सतना से दोपहर में रीवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है तीन दिन पूर्व किडनी में इंफेक्शन के चलते जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसके बाद मरीज को रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।

इससे पहले जिले में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम खम्हरिया पहुंचकर पीड़ित मरीज को रीवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया| पॉजिटिव मरीज 6 मार्च को अहमदाबाद में निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था। इस दौरान कोरोना टेस्ट होने पर रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उधर हालात खराब होते गए। जिस पर सरकारी अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां से स्थिति बहुत गंभीर देखते हुए अंतिम समय घर जाने की सलाह दे दी गई। विगत दिवस वह एंबुलेंस से बेटे के साथ जिला अस्पताल पहुंच गया था। जिसके बाद गंभीर हालत देख तत्काल सेंपल भेजे गए। जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उधर उसके साथ आए बेटे को भी आइसोलेट कर दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews