नशे के आदी चेन स्नेचिंग गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफ़ाश, 4 गिरफ्तार

Satna

सतना, पुष्पराज सिंह बघेल| सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुई चैन स्नैचिंग (Chain Snatching) की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह (Gang) के चार आरोपियों को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार कर लिया है| चेन स्नैचिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में विगत दिनों दो चेन स्नैचिंग की घटना हुई थी, जिसमें बीच सड़क पर बाइक सवार आरोपियों ने महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था|

इस पूरे मामले का खुलासा सतना पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया| मामले पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, पकड़े गए आरोपी नशे के आदी थे, लेकिन जब इनके पास पैसे खत्म हो गए, तो ये लूट की वारदात को अंजाम देने लगे. इन चारों आरोपियों के पास से करीब 1 लाख रुपए का मसरूका जब्त किया गया है. उन्होंने कहा कि, ये आरोपी घटना को अंजाम देने से पहले उसकी रैकी करते थे. सुनसान इलाके में महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे|

पकड़े गए आरोपियों से आगामी कार्रवाई की जा रही है, ताकि अन्य मामलों का खुलासा हो सके गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सतेंद्र दाहिया, राहुल पयासी, देवेंद्र कुमार दाहिया, अजय सोनी के रूप में हुई है. फिलहाल अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड में ले लिया जाएगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews