मारपीट रोकने गई पुलिस पर रिटायर्ड फौजी ने तानी रिवाल्वर, दो गिरफ्तार, दो फरार

मारपीट रोकने गई पुलिस पर रिटायर्ड फौजी ने तानी रिवाल्वर, दो गिरफ्तार, दो फरार

सतना|पुष्पराज सिंह बघेल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना (Satna) में सरहंगों ने खुले आम पुलिस की मौजूदगी में की आतंक मचाया | आधा दर्जन लोगों ने शराबखोरी के चक्कर में एक होटल के बाहर जमकर मार पीट की । दो गुटों के मारपीट को रोकने जब मौके पर पुलिस कर्मी पहुचे तो रिटायर्ड फौजी ने पुलिस पर ही गन तान दी। इससे पहले कि वह ट्रिगर दबा पाता तीनों आरक्षकों ने रिवाल्वर छीन ली। मामले में पुलिस ने 2 लोगों  को गिरफ्तार कर लिया जबकि 2 अन्य आरोपी फरार हो गए हैं।

सर्किट हाउस चौराहे पर स्थित होटल में बुधवार की रात 8 बजे रिटायर्ड फौजी राजेश सिंह, धीरेंद्र सूर्यवंशी समेत 4 युवक शराब के नशे में उपद्रव कर स्टाफ  के साथ गाली-गलौज कर, सामान फेका और तोडफ़ोड की। होटल के स्टाफ ने रोकने की कोशिश की तो नशे में धुत युवकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की, इनमें से रिटायर्ड फौजी  रिवाल्वर निकाल कर होटल के स्टाफ को धमकाने लगा। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस पर भी उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर तान दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रिवाल्वर छीनकर अपने कब्जे में ले लिया। बहादुरी पर एसपी ने तीनों आरक्षकों को 2-2 हजार रुपए के इनाम और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews