भीषण सड़क हादसे में 3 की दर्दनाक मौत, खिलौने की तरह बिखरी कार, कई घायल

a-road-accident-in-satna-madhypradesh

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज मंगलवार दोपहर को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां नेशनल हाईवे-7 पर अमरपाटन के पास कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही कई घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोर की थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है।

जानकारी के अनुसार, आज दोपहर नेशनल हाईवे-7 पर अमरपाटन के पास कार और ट्रक के बीच जोरदार हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में कार का ड्राइवर और दो महिलाएं शामिल हैं। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त कार में 6 लोग सवार थे। हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए लोगों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो में फंसे शव को बाहर निकालकर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी जा रही है।तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जोरदार थी कि, हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक भी एक तरफ पलट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews