सतना में चलती ट्रेन से ट्रैक पर गिरी महिला, मौजूद यात्रियों ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर, बाल-बाल बची महिला

सतना में चलती ट्रेन से ट्रैक पर गिरी महिला, मौजूद यात्रियों ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर, बाल-बाल बची महिला

Satna News : मध्यप्रदेश के सतना रेलवे स्टेशन में आज एक महिला चलती ट्रेन से ट्रैक पर गिर गई। ट्रेन से प्लेटफार्म पर उतरते वक्त महिला का पैर फिसल गया जिस कारण यह हादसा हुआ। इस दौरान ट्रेन महिला के ऊपर से निकलने लगी। हैरत की बात रही कि इस घटना में महिला बाल- बाल बच गई। वहीं, वहां मौजूद लोगों ने रेस्क्यू कर जब महिला को बाहर निकाला तो महिला के शरीर पर खरोच तक नहीं थी। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

[dgv_vimeo_video id=”804173657″]

पैर फिसलने से हुआ हादसा

दरअसल, सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर सुधा कुशवाहा नामक महिला अपनी ट्रेन का इंतजार कर रही थी। उसे हैदराबाद जाना था तभी इंटरसिटी एक्सप्रेस प्लेटफार्म में रुकी और महिला बाथरूम का इस्तेमाल करने के लिए ट्रेन पर चढ़ गई। जब तक वह ट्रेन से उतारती ट्रेन चलने लगी और हड़बड़ाहट में ट्रेन से उतरते वक्त महिला का पैर फिसल गया। जिसके कारण वह सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। महिला ने सूझबूझ दिखाई और तत्काल रेलवे ट्रैक और प्लेटफार्म के बीच की जगह पर खुद को सुरक्षित कर सीधा लेट गई।

[dgv_vimeo_video id=”804174303″]

कुछ वक्त महिला बेसुध हालत में रही

इस घटना को प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने देखा और तत्काल ट्रेन की चेन खींच दी। ट्रेन रुकने पर महिला को रेस्क्यू करके सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, दहशत की वजह से कुछ वक्त महिला बेसुध हालत में रही लेकिन बाद में वह पूरी तरह से ठीक हो गई। जिसके बाद पास में ही खड़े एक यात्री ने इस पूरे घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। आपको बता दें कि महिला सतना के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पदेरा गांव की निवासी है जो अपने परिवार के साथ हैदराबाद जाने के लिए सतना रेलवे स्टेशन आई थी।

[dgv_vimeo_video id=”804174840″]

सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews