
Satna News : सतना जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दो सगी बहनें हादसे का शिकार हो गई। जिस कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। आइए विस्तार से जानें यहां…
इस जगह का मामला
दरअसल, मामला सतना-चित्रकूट मार्ग पर स्थित बरा कला गांव में करंट की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान धरमशीला दाहिया पति गया प्रसाद दाहिया उम्र 55 एवं गुलाब बाई दाहिया पति विंदा प्रसाद दाहिया उम्र 50 वर्ष बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों सगी बहन होने के साथ ही जेठानी-देवरानी भी थे।
गांव में पसरा मातम
बता दें कि उनके घर पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिसके कारण पूरा सामान इधर-उधर पड़ा हुआ था और बिजली के तार भी अव्यवस्थित थे। तभी दोनों करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

