Satna News: अवैध वसूली के मामले में की गई कार्रवाई, आईजी ने TI को किया निलंबित, पढ़ें पूरी खबर

रीवा रेंज के आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार ने मंगलवार को मैहर का दौरा किया और टीआई के खिलाफ कार्रवाई की। नोटिस का समय अब समाप्त होने वाला है और इस मामले में एसपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
umaria news

File Pic.

Satna News : सतना में मैहर के नादन थाना क्षेत्र में कटनी-बेला नेशनल हाईवे पर अवैध वसूली की खबर सुर्खियों में आने के बाद अब प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में नादन देहात थाना के थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह अवैध वसूली का खेल एसपी की अनुमति पर चल रहा था, जिससे यह मामला और भी अधिक गंभीर हो गया है। बता दें कि प्रशासन इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है। वहीं, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात पर चर्चा हो रही है।

आईजी ने किया दौरा

रीवा रेंज के आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार ने मंगलवार को मैहर का दौरा किया और टीआई के खिलाफ कार्रवाई की। इसके साथ ही, आईजी ने मैहर एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल को वसूली करने वालों और अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। बता दें कि डीआईजी साकेत प्रकाश पांडेय ने एसपी को नोटिस जारी किया है और उनसे तीन दिन के अंदर जवाब मांगा। नोटिस का समय अब समाप्त होने वाला है और इस मामले में एसपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

ऐसे की जाती थी वसूली

मिली जानकारी के अनुसार, नादन देहात थाना क्षेत्र में अवैध वसूली के मामले में ग्वालियर के धीरेंद्र सिंह राजावत और उसके साथियों की संलिप्तता सामने आई है। इस मामले में नादन देहात थाना के टीआई, अभिषेक सिंह परिहार को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि मैहर के नादन देहात थाना क्षेत्र में हाईवे पर अवैध वसूली के लिए खास व्यवस्था की गई थी। वसूली करने वाले लोग वाहनों से रेडियम पट्टी और रिफ्लेक्टर की जांच और लगाने के नाम पर पैसे इकट्ठा कर रहे थे। वहीं, वसूलीबाजों की मदद के लिए पुलिस कर्मी भी तैनात थे। प्रत्येक वाहन से 500 रुपए की वसूली की जाती थी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews