चांदी की मूर्तियां चुराने वाले गिरफ्तार, एमपी के साथ उत्तरप्रदेश में भी करते थे वारदात

चांदी की मूर्तियां चुराने वाले गिरफ्तार, एमपी के साथ उत्तरप्रदेश में भी करते थे वारदात

सतना/पुष्पराज सिंह बघेल

लॉक डाउन के बावजूद बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाने के कोशिश में लगी सतना पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल हुई है। बीते दिन मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे चित्रकूट आश्रम के एक मंदिर से चांदी की मूर्तियां चोरी हो गयी थी। इसे लेकर सतना पुलिस ने पड़ताल शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, इनके पास से चोरी की गई मूर्तियां भी बरामद की गई है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे होने के चलते चोर गिरोह दोनों राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। इन्हें गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लाख कीमत का सामान जिसमें मोबाइल और चाँदी की मूर्ति शामिल है बरामद किया है। इसके अलावा एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ है जिसे वो वारदात के समय उपयोग करते थे।

सतना पुलिस का मानना है। ये गिरोह उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों में सक्रिय थे। चित्रकूट में आने वाले श्रद्धालु इनके निशाने में रहते थे। अब इनके पकड़े जाने के बाद श्रद्धालुओं के साथ भक्तों ने भी राहत की सांस ली है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews