
Satna News : मध्यप्रदेश के सतना में एक पिता की हत्या कर दी गई जबकि एक की हालत गंभीर है। जिसके बाद से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पिता, पुत्र में पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश हो गई थी। घटना में घायल हेमंत ने बताया कि पंचायत चुनाव में पूर्व सरपंच अनिल परौहा मैदान में थे लेकिन वो जीत नहीं पाया। जिससे नाराज होकर उसने हमला कर दिया।

मोहनिया गांव का मामला
मामला जिले मोहनिया गांव का है। जहां शनिवार को पूरा गांव खुन से रंग गया। वहीं, इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है जबकि घायल का इलाज जारी है। साथ ही, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

