सतना में बस पलटी, बड़ा हादसा टला, 6 लोग घायल

सतना में बस पलटी, बड़ा हादसा टला, 6 लोग घायल

सतना, पुष्पराज सिंह बघेल। जिले के कोटर थाना क्षेत्र में एक बस पलट गई जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं। हादसे में बस पूरी तरह पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। अच्छी बात ये रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने ली समीक्षा बैठक, कलेक्टर को कड़े निर्देश

घटना गढवा इलाके की है जहां अखंड ज्योति ट्रेवल्स की बस पलट गई। बस में कुल 16 लोग सवार थे जिसमें से 6 लोगों को चोटें आईं हैं। 2 घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है वहीं 4 लोंगों का उपचार कोटर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद भी मौके पर 108 एम्बुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद 100 डायल वाहन के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ये बस गढ़वा से गोरैया होकर सतना जा रही थी। बताया जा रहा है कि स्टेयरिंग फेल होने से ये हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews