सतना में जोरों पर क्रिसमस की तैयारियां, 24 और 25 दिसंबर को आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम

सतना जिले में क्रिसमस को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। चर्च को सजाने का काम भी जोरों पर है। बता दें कि जिले में 24 और 25 दिसंबर को विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
Christmas

Satna News : आज से महज चौथे दिन क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए चर्चों को अभी से ही सजाया जा रहा है। इस दिन ईसाई समाज के भगवान यीशु मसीह का जन्म हुआ था, इसलिए लोग सुबह से ही चर्च में जाकर कैंडल जलते हैं और यीशु मसीह के सामने प्रे करते हैं। एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाते हैं। केवल इतना ही नहीं, इस दिन गिफ्ट देने का भी चलन है। खासकर बच्चे इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं।

कई स्थानों पर एक सप्ताह पहले से ही इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया जाने लगा है। सड़कों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजा दिया गया है। कड़ाके की ठंड के साथ जिंगल बेल की धुन हवाओं में घुलने लगी है।

होंगे विशेष कार्यक्रम

इस खास मौके पर मध्य प्रदेश के सतना जिले में भी अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसे लेकर रीवा रोड स्थित क्राइस्ट ज्योति में इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। चर्च को रंग बिरंगी रोशनी से सजा दिया गया है। इसके अलावा, प्रभु यीशु के जीवन से जुड़ी झांकियां भी सजाई जाएगी, जो कि आकर्षण का केंद्र होंगे। दुकानें सजधज-कर तैयार है। गिफ्ट की बिक्री में इजाफा देखने को मिला है। क्रिसमस के मुख्य कार्यक्रम 24 और 25 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे। 24 दिसंबर को सुबह 10 बजे क्राइस्ट ज्योति चर्च में एक विशेष प्रार्थना सभा होगी, तो वहीं 25 दिसंबर को शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

प्रेम मिलन समारोह का आयोजन

बता दें कि सर्व धर्म सभा के अंतर्गत प्रेम मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान समाज में भाईचारे, प्रेम और शांति का संदेश प्रसारित करने पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही सर्व धर्म प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया।

बिशप ने दी ये जानकारी

कैथलिक धर्म प्रांत सतना के बिशप जोसफ कोडकल्लील ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इसकी जानकारी दी। साथ ही बताया कि क्रिसमस का पर्व केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह समाज में एकता और सौहार्द बढ़ाने का भी अवसर है। इस मौके पर चर्च में समाज के हर वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया गया है, ताकि सभी मिलकर प्रेम और मानवता का संदेश फैलाएं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews