Satna News: सतना में 7वीं कक्षा की छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Satna News: सतना में 7वीं कक्षा की छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Satna News : सतना में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया है। जहां एक सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेडछाड़ किया। जिससे लोगों में आक्रोश देखने को मिला। दरअसल, सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खूंथी मोहल्ले में 7वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ किया गया था। जिसका बाद युवती ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की थी। वहीं, पुलिस ने मामले में आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी और आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अश्लील हरकतें

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग साढ़े 7 बजे आरोपी लल्लू कुरैशी पहुंचा और 12 वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके साथ जबरदस्ती अश्लील हरकतें करने लगा। किसी भी तरह लड़की ने खुद को बचाया और वहां से भागकर अपनी मां के पास गई और अपनी मां को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं, आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354 एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) 2012 की धारा 7 एवं 8 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews