सतना को सीएम का तोहफा, अगले पांच सालों में 2 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्य होंगे

सतना को सीएम का तोहफा, अगले पांच सालों में 2 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्य होंगे

सतना, पुष्पराज सिंह बघेल। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chauhan) ने आज बीटीआई ग्राउंड में करोड़ों के विकास कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया और जनसभा को संबोधित किया। जिले वासियों की सालों पुरानी मांग को देखते हुए उन्होने कहा कि बीटीआई ग्राउंड में सीएम ने कहा कि नर्मदा का पानी सतना लाने में कोई कसर नही छोडूंगा।

विंध्य की जनता को शिवराज सिंह चौहान ने प्रणाम करते हुए कहा कि सतना में अगले पांच सालों में दो हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की योजना बनाई है। इसी साल करीब 465 करोड़ के काम किये जाएंगे। इसी के साथ उन्होने कहा कि यहां बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वालों को नहीं छोड़ेंगे, माफिया को तबाह कर देंगे, माफिया राज प्रदेश से खत्म होगा। उन्होने अधिकारियों को टास्क दिया कि गरीब का कोई हक खाये तो तोड़ डालो, जेल भेजो, सरकार आपके साथ है। कर्मचारियों को साधते हुए कहा कि थोड़ा कड़की में था मामा इस लिए काटा एरियर। सरकारी कर्मचारियों को पाई पाई एरियर दूंगा। उन्होने कहा कि ठेकेदार नहीं स्व सहायता समूह बनायेंगे आंगनवाड़ी का पोषण आहार, पटवारी सप्ताह में दो दिन मुख्यालय में हर हाल में बैठें, अगर नहीं बैठते तो पटवारी के खिलाफ नहीं कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करूंगा। मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान सतना में आने वाले 5 सालों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली जिसमें 2000 करोड़ से ज्यादा का विकास आने वाले दिनों में किए जाने हैं। इसमें नगर निगम समेत ग्रामीण अंचल भी विकास की धारा से जोड़े जाएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews