
Damodar Yadav warned the officials : अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले निवाड़ी जिले में कांग्रेस प्रभारी दामोदर यादव ने सतना कलेक्टर और निगम आयुक्त को नालायक कहा है। उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद ऐसे अधिकारियों को सबक सिखाया जाएगा। उन्होने कहा कि जो अधिकारी बीजेपी और आरएसएस के दबाव में काम कर रहे हैं वो जनता का अपमान कर रहे हैं।
दामोदर यादव ने मीडिया से चर्चा के दौरान सतना कलेक्टर और निगम कमिश्नर पर निशाना साधते हुए उन्हें नालायक कह डाला। अपने मोबाइल में एक फोटो दिखाते हुए कहा कि ‘यह कल सतना में हुए आरएसएस के कार्यक्रम का एक फोटो है। इन फोटो में सतना कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल हो रहे है और आरएसएस के ध्वज को प्रणाम कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों को मैं नालायक नहीं कहूं तो क्या कहूं।’ उन्होंने साफ कहा कि ऐसे अधिकारी नालायक ही है। वो शपथ लेकर जनता की सेवा के लिए बैठे हैं, जनता के पैसे से वेतन लेते है और आरएसएस के ध्वज को प्रणाम कर रहे हैं। दामोदर यादव यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों को तो समझाना पड़ेगा। कमलनाथ और हमारी पार्टी के नेता तभी बोलते है जब अति हो जाती है और ये अति कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों को हम हमारी सरकार आने के बाद सबक सिखाएंगे। उनका कहना है कि जो भय का वतावरण गृहमंत्री और स्थानीय विधायक ने बनाया है, हम उसे दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है जो भारत को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों से नहीं डरी तो इन मच्छरों से क्या डरेगी। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि जनता की ताकत के सामने ये सब मच्छर ही है।
वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होने कहा कि उनके जाने से हमारी स्थिति मजबूत हुई है। सिंधिया के रहने से पार्षद का टिकट भी वहां से तय होता था। इसका बड़ा प्रमाण यह है कि इतने सालों में हम ग्वालियर निगम चुनाव नहीं जीते लेकिन सिंधिया के जाने के बाद हम ग्वालियर और मुरैना निगम कांग्रेस जीती है। सिंधिया को भाजपा ने उनकी हैसियत बता दी, इसके लिए भाजपा को धन्यवाद। उन्होने कहा कि ग्वालियर चंबल संभाग में इस बार कांग्रेस कम से कम तीस सीटें जीतेगी।
निवाड़ी से आशीष दुबे की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”837511227″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

