Satna News: तालाब में मिला युवक का शव, फैली सनसनी, 2 दिन पहले हुआ था लापता

Satna News: तालाब में मिला युवक का शव, फैली सनसनी, 2 दिन पहले हुआ था लापता

Satna News : सतना जिले में 2 दिन पहले लापता हुए युवक का शव तालाब के पानी में तैरता मिला। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

गढ़िया टोला का मामला

दरअसल, मामला सिविल लाइन थाना अंतर्गत गढ़िया टोला का है। जब ग्रामीणों ने बंजरहा तालाब में युवक के शव को तैरता हुआ देखा। वहीं, पुलिस की तलाशी के दौरान पता चला की मृक का नाम पवन कोल था। जिसकी उम्र 28 साल बताई जा रही है जो कि पयासी गोदाम का रहने वाला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक 18 जून को शाम 4 बजे अपनी मां कुसुमा से यह कह कर निकला था कि वह मछली मारने जा रहा है लेकिन उसके बाद लौट कर घर नहीं आया।

मिर्गी की थी बीमारी

जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक उसका पता नहीं चलने पर थानें में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। वहीं, पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को पहचाना। पुछताछ में पता चला कि मृतक को मिर्गी की बीमारी थी। इधर, परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews