
Satna News : मध्य प्रदेश के सतना जिले में चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। वह खुलेआम पुलिस को चुनौती भी देते हुए नजर आ रहे हैं, जिसकी तमाम घटनाएं आए-दिन मीडिया की माध्यम से सुनने को मिलती है। बदमाशों ने अपना खौफ इस कदर लोगों के मन में भर दिया है कि लोग अपने आप को घर के बाहर सुरक्षित महसूस करते हैं।
अभी त्योहारों का सीजन भी चल रहा है, ऐसे में लोग अपने घर को एक पल के लिए भी बंद करके बाहर नहीं जाना चाहते हैं। इसके अलावा, कोई और तरीकों से चोर पुलिस को परेशान करने का मौका नहीं छोड़ते। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब पुलिस ने ट्रैकों से डीजल चोरी करने वाले के गिरोह का पर्दाफाश किया है।
नागौर का मामला
दरअसल, कार्रवाई नागौर पुलिस द्वारा की गई है। जब उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि अनूपपुर में इन चार आरोपियों को इलाके में देखा गया है। इसके बाद टीम का गठन कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से 2 लग्जरी कारें भी बरामद हुई है।
4 गिरफ्तार
बता दें कि ट्रक से डीजल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश तब संभव हो पाया है, जब जितेंद्र विश्वकर्मा ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी। यह घटना 6 और 7 अक्टूबर के दरमियानी रात की थी, जब जय श्री फीलिंग स्पेशल पेट्रोल पंप में इस वारदात को अंजाम दिया गया। थाने पहुंचे शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने ट्रक को 12:30 बजे के करीब सड़क पर खड़ा किया था और अपने घर पवइया चला गया था। जब वापस सुबह ट्रक के पास पहुंचा, तो ट्रक के डीजल टैंक का ढक्कन का लॉक टूटा हुआ था। जिसके बाद चालक को इसका पता चला कि ट्रक से डीजल चोरी कर ली गई है।
ये लोग रहे शामिल
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी और पेट्रोल पंप के आसपास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसके माध्यम से आज पुलिस को सफलता हाथ लगी है। इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर रंग देव सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप पांडे, आरक्षक सत्येंद्र सिंह, अमित खैरवार और किशन सिंह शामिल रहे।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

