सतना में टोल प्लाजा पर फास्टैग को लेकर हुआ विवाद, कार चालक के साथ की गई मारपीट

सतना में युवक के साथ-साथ मां को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और अभ्रदता की गई। इस घटना का वीडियो भी जारी हुआ है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, टीम का गठन कर दिया है।
Satna News

Satna News : मध्य प्रदेश का सतना जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। जिसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब टोल प्लाजा पर कार चालक के साथ मारपीट की गई। केवल इतना ही नहीं, उसके मां के साथ भी धक्कामुक्की कर अभ्रता की गई। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।

दरअसल, मामला अमरपाटन थाना क्षेत्र के ओढ़की टोल प्लाजा का है। जब पीड़ित मितेश मौर्य के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसके कपड़े फाड़ दिए गए, मां के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्रता की गई है।

जानें पूरा मामला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मितेश अपनी नई कार में मां को बैठक मैहर से रीवा की ओर जा रहा था। उसकी कार पर फास्टैग नहीं लगा था। इसलिए टोल प्लाजा पर उसकी गाड़ी रोक दी गई और फास्टैग लगवाने की सलाह दी गई। इस दौरान वहां मौजूद युवक ने नितेश को फास्टैग नहीं होने के नुकसान बताए और फास्टैग लगवाने की जबरदस्ती करने लगा। जिसके बाद मितेश ने युवक की बात मान ली और फास्टैग लगवा लिया, लेकिन जब उसे चेक किया गया तो उसमें इंजन और चेचिस नंबर किसी और गाड़ी का दिखा। जिसका विरोध करने पर फास्टैग लगाने वाला युवक उससे रुपए की मांग करने लगा। नितेश रुपए देने के लिए भी तैयार था, लेकिन उसका कहना था कि इंजन और चेचिस नंबर उसका ही डाला जाए। जिसे लेकर विवाद शुरू हुआ और धीरे-धीरे यह मारपीट में बदल गया। कुछ और लोग भी उसे युवक का साथ देने पहुंच गए। यहां तक की टोल कर्मी भी इस वारदात में शामिल होकर मारपीट में सहभागी बने।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, नितेश ने शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन कर दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि इस घटना में एक वीडियो भी सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही उन्होंने यह आश्वासन दिया है कि बहुत ही जल्द इस वारदात को अंजाम देने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews