
Satna News Today: सैयां भए कोतवाल तो डर काहे का..ये कहावत जब भी चरितार्थ हुई है इंसानियत शर्मसार हुई है। ताजा मामला सतना की रामनगर तहसील में सामने आया है। यहां पर राज्यमंत्री रामखेलामन पटेल के खास कहे जाने वाले डॉ. अमित पटेल ने रामनगर अस्प्ताल में ईलाज करने का कहने पर घायल महिला के पड़ोसी को जमकर मारपीट कर दी। डॉक्टर द्वारा मारपीट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
[dgv_vimeo_video id=”843393138″]
आपको बता दें कि अरगट निवासी कामिनी विश्वकर्मा अपने भाई के साथ बाइक से अपने मायके गोविंदगढ़ जा रही थी। चलती बाइक के पहिए में साड़ी फंसने से कामिनी गंभीर घायल हो गई थी। उसे फौरन रामनगर अस्प्ताल लया गया, जहां डॉक्टर अमित पटेल ने हालत नाजुक बाताते हुये सतना ले जाने की बात कही। घायल महिला के पड़ोसी संजय ने जब डॉक्टर से प्राथमिक इलाज करने का निवेदन किया, तो सियासी रसूखमंद डॉक्टर अमित को ये बात अपनी शान में गुस्ताखी लगी और उन्होंने संजय को जमकर पीट दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”843393217″]
इस हंगामे के बीच अफसोसजनक बात यह रही कि घायल महिला कामिनी विश्वकर्मा की मौत हो गई। पीड़ित संजय ने रामनगर थाना में डॉ के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है, लेकिन मंत्री का आदमी होने से पुलिस डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नही जुटा पा रही है।
सतना से फारुख कुरेशी की रिपोर्ट
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

