Murder – भाई ही बना सगे भाई-भाभी का हत्यारा, जमीन को लेकर था विवाद, आरोपी गिरफ्तार

firing-in-bhind

सतना, पुष्पराज सिंह बघेल। सतना के कोतवाली थाना अंतर्गत धवारी इलाके में उसवक्त सनसनी फैल गई जब छोटे भाई ने जमीन के लिए अपने ही सगे भाई और भाभी को गोली मारकर उनकी हत्या (Murder) कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी ब्रेजेंद्र को गिरफ्तार (arrested) कर लिया है। पुलिस ने मौके से वो हथियार भी बरामद कर लिए जिससे रिश्तों का कत्ल कर दिया गया था।

ये भी पढ़े – नशीले कफ सिरप के साथ दो एमआर गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा की 14 सौ बॉटल बरामद

घटना कोतवली थाना अंतर्गत धवारी की है, जहां जमीनी विवाद में जमीन अपनो के खून से लाल हो गयी। छोटे भाई ने घर के अंदर बड़े भाई यशपाल और भाभी को गोली मार दी। पेशे से वकालत करने वाला ब्रजेन्द्र जमीनी विवाद पर अपना आपा खो बैठा और अपने सगे बड़े भाई और भाभी को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी (murder) । ब्रेजेंद्र इससे पहले भागता कि पुलिस अधिकारी ने घेरा बंदी कर आरोपी को घर में ही दबोच लिया। आरोपी से वो हथियार भी बरामद कर लिया गया है, जिससे उसने  हत्या को अंजाम दिया था।

double murder in satna

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews