Satna News: शराब के नशे में धुत डॉक्टर ने किया हंगामा, वीडियो वायरल

Satna News: शराब के नशे में धुत डॉक्टर ने किया हंगामा, वीडियो वायरल

Satna Viral Video : सतना में शराब के नशे में धुत एक डॉक्टर ने जमकर हंगामा किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि वीडियो गुरुवार की रात का है, जिसमें शराब के नशे में धूत डॉक्टर पुनीत वर्मा और उसके साथी ने थाने में जमकर हंगामा किया। यहां तक की पुलिसवालों को वर्दी उतरवा लेने की धमकी दी।

वीडियो वायरल

दरअसल, सतना जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर डॉ. पुनीत अपने एक साथी के साथ शराब पार्टी कर रहे थे। पार्टी में उन्हें शराब कम पड़ गई और वे सीधे सतना के धवारी स्थित ठेके में पहुंच गए लेकिन दुकान बंद हो चुकी थी। जिसके बाद वो शराब दुकानदार से जबरदस्ती करने लगे तो दुकानदार ने शराब देने से मना किया। जिससे नाराज होकर डॉक्टर ने जमकर बवाल मचाया।

[dgv_vimeo_video id=”847544035″]

पुलिस ने दी समझाइश

वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस डॉ. पुनीत और उनके साथी को थाने ले आई। वहां भी दोनों ने जमकर बवाल मचाया। हालांकि, समझाइश के बाद दोनों ने पुलिस से माफी भी मांगी। वहीं, पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण कराकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”847544434″]

सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews