सतना में चोरों के हौसले बुलंद, शादी समारोह से चुराए दुल्हन के जेवर

Chori

Satna News : मध्यप्रदेश के सतना जिले से चोरी की बड़ी घटना सामने आई है, जिससे इलाके में अफरा- तफरी मच गई। दरअसल, समीपी ग्राम मटेहना में शादी समारोह के दौरान चोरों ने बड़ा हाथ साफ किया है। बता दें चोरों ने दुल्हन के कीमती जेवर, फैशनेबल कपड़ों के साथ घर में रखे नगदी को चुरा लिया है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

जयमाल के दौरान पता चला मामला

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक आनंद प्रकाश गर्ग की बेटी की शादी गुरूवार को थी। जयमाला के दौरान सब लोगों में खुशी थी लेकिन यह खुशी सनसनी में बदल गई जब उन्हें पता चला कि दुल्हन को देने के लिए लाए गए गहने- कपड़े और अन्य जरूरतों के लिए नगद चोरी हो गए हैं। इसके बाद आनन- फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

युवक से पुछताछ जारी

वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस ने घरवालों के साथ मिलकर पूरा घर छान मारा लेकिन सबकुछ गायब था। इसी बीच एक युवक नशे की हालत में पड़ा मिला, जिससे पुछताछ शुरू कर दी गई और कुछ ही दूरी पर एक पेटी पड़ी मिली। जिसमें कपड़े तो थे, लेकिन नगदी और जेवर नहीं थे। पुलिस उसे पकड़ कर थाना ले आई। फिलहाल, पुलिस उस युवक को गिरफ्त में लेकर उससे पुछताछ कर रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews