सतना में दशहरा की तैयारी पूरी, कलेक्टर ने विसर्जन स्थलों पर मजिस्ट्रेट किए तैनात

इस दौरान नदी में साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। भारी संख्या में पुलिस वालों की तैनाती रहेगी, ताकि असामाजिक तत्वों द्वारा किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटनाओं को ना अंजाम दिया जा सके।
Satna And Maihar

Satna News : इस समय पूरे देश में नवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। बता दें कि इन दिनों देवी दुर्गा के नौ रूपों की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। जिसे हर राज्य में अलग-अलग परंपराओं के साथ मनाया जाता है। पश्चिम बंगाल में इसे दुर्गा उत्सव के रूप में बड़े ही धूमधाम से बनाते हैं, तो वहीं पश्चिमी राज्यों में इसे गरबा खेल कर मनाया जाता है।

9 दिन के बाद रावण का दहन कर दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है। जिसके लिए लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे होते हैं, क्योंकि यह बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री राम ने लंका में इसी दिन रावण का वध किया था। तब से लेकर आज तक रावण दहन कर जीत का जश्न मनाया जाता है।

12 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 12 अक्टूबर को दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। इसी के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जाएगा। जिसे लेकर मध्य प्रदेश के सतना के कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा ने कानूनी व्यवस्थाओं को मद्देनजर रखते हुए विसर्जन स्थलों पर 4 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए आदेश भी जारी किया जा चुका है। जिसके तहत माधवगढ़ सतना नदी में तहसीलदार सौरव मिश्रा, उंचवा टोला सतना नदी में नायब तहसीलदार राजेश सिंह, जिगनहट घाट सतना में नायब तहसीलदार सौरभ द्विवेदी व देवरा घाट सतना नदी में सहायक अधीक्षक लालमणि पांडेय की ड्यूटी लगाई गई है।

यहां वह कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे। इनकी ड्यूटी 12 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से लगाई गई है, जहां वह दुर्गा विसर्जन होने के दौरान उपस्थित रहेंगे।

मैहर में भी मजिस्ट्रेट तैनात

वहीं, सुरक्षा को देखते हुए मैहर कलेक्टर रानी बाटडके ने भी प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। जिसके तहत अनुविभाग मैहर के लिए विकास कुमार सिंह, अमरपाटन के लिए अनुविभागीय अधिकारी अमरपाटन आरती यादव, अनुविभाग रामनगर के लिए अनुविभागीय अधिकारी रामनगर डॉ. आरती सिंह को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

साफ-सफाई पर रहेगा ध्यान

इस दौरान नदी में साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। भारी संख्या में पुलिस वालों की तैनाती रहेगी, ताकि असामाजिक तत्वों द्वारा किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटनाओं को ना अंजाम दिया जा सके। साथ ही भीड़-भाड़ पर काबू पाने के लिए भी उचित व्यवस्थाएं की जाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews