Satna News: मुफ्त में शराब ना देने पर युवक ने चलाई गोली, घटना CCTV कैमरे में हुई कैद, जांच में जुटी पुलिस

Satna News: मुफ्त में शराब ना देने पर युवक ने चलाई गोली, घटना CCTV कैमरे में हुई कैद, जांच में जुटी पुलिस

Satna News : मध्यप्रदेश के सतना में एक बार फिर बदमाशों का आतंक बढ़ता नजर आ रहा है। जहां दुकान पर फायरिंग करने पर आसपास के परिसर में सनसनी फैल गई। वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों ने टेबल के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई, जिसकी पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और मैनेजर ने इसकी शिकायत कोलगवां थाने के बाबूपुर चौकी में दर्ज करवाई है।

कर्मचारियों पर की फायरिंग

दरअसल, मामला सतना के कोलगांव थाना क्षेत्र में बाबूपुर स्थित शराब दुकान है। जहां पर मुफ्त में शराब नहीं देने पर युवक ने आपा खो दिया और दुकान के कर्मचारियों पर गोलियों से फायरिंग करने लगा और उनके साथ गाली-गलौच भी की। केवल इतना ही नहीं, सिरफिरे युवक ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। हालांकि, घटना में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।

मैनेजर ने दी जानकारी

मामले में मैनेजर राकेश जायसवाल ने बताया कि रात के लगभग साढ़े 9 बजे सागर सिंह दुकान में आया था। उसने बिना पैसे दिए शराब मांगी जिस पर कर्मचारियों ने इनकार कर दिया। उसने उस वक्त गाली गलौज और तोडफोड़ की कोशिश की और कुछ देर बाद वह हाथ मे बंदूक लेकर आया और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। तब वहां मौजूद कर्मचारियों ने छिप कर अपनी जान बचाई। उस युवक के साथ और भी लोग उसके साथ आए थे, जिसकी शिकायत हमने कोलगवां थाना पुलिस में करवाई है।

आरोपी की तलाश जारी

वहीं, कोलगवां टीआई डीपी सिंह का कहना है कि शराब दुकान बाबूपुर में गोली चलने की घटना के संबंध में बाबूपुर पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसके आधार पर युवक की तलाश की जा रही है और आरोपी के मिलते ही उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews