पुष्पराज सिंह बघेल/सतना। जिले में सरकारी स्कूल भवनों की हालत बद से बत्तर है। बच्चे हर दिन मौत की साए में रहते हैं। सतना के मझगवां तहसील में शासकीय प्राथमिक स्कूल की शीलिंग गिरने से 2 छात्र घायल हो गए। छात्रों को प्राथमिक उपचार के लिए मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गयी। सर्वशिक्षा अभियान के तहत बने भवन की सीलिंग गिरने से सरकारी भवनों के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दी। घटना के बाद नींद से जागा प्रशसन सर्वे कार्रवाई की बात कर रहे है। बता दें ये कोई पहला मामला नहीं है इसके पहले भी ऐसे कई घटनाएं हो चुकी है बावजूद इसके प्रशासन नहीं चेता। प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
भगवान भरोसे प्राथमिक स्कूल, बाल-बाल बचे बच्चे
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






