
Satna News : मध्य प्रदेश के मैहर में दिन-प्रतिदिन क्राइम की घटना बढ़ती ही जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम ने सफलता हासिल की है। दरअसल, टीम द्वारा गांजे की तस्करी कर रही एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से 53 किलो गांजा जब्त कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे ही कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
लटागांव का मामला
दरअसल, मामला लटागांव का है। जब आबकारी विभाग की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बेखौफ होकर एक महिला नशे का कारोबार कर रही है। इसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच कर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान वहां से 53 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है। साथ ही, इसकी तस्करी करते पाई गई महिला को पकड़ा गया है। फिलहाल, महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8/20 बी के तहत शिकायत दर्ज की गई है।
पूछताछ जारी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान अनीता प्रजापति के रूप में की गई है। जिसकी उम्र 32 साल बताई जा रही है, जो लाटेगांव के बंधा टोला में रहती है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। इसलिए वह महिला से पूछताछ की कर रही है, ताकि इस कनेक्शन में जुड़े अन्य लोगों की पहचान हो सके। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

