
Satna News : मध्यप्रदेश के सतना में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर की विजिलेंस टीम ने मैहर में अचानक दबिश देकर फर्जी ई-टिकट काउंटर का भंडाफोड़ किया है। साथ ही, मामले में ऑनलाइन सेंटर संचालक को गिरफ्तार कर आरपीएफ के सुपुर्द किया गया है।
रखी जा रही थी कड़ी निगरानी
पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ के मुताबिक, जबलपुर की कड़ी निगरानी में विजिलेंस टीम ने मैहर में दबिश दी। जिसके बाद यहां से अवैध ई टिकट काउंटर पकड़ा गया है। यह काउंटर मैहर- कटनी रोड पर सुप्रिया एमपी ऑनलाइन के नाम से चलाया जा रहा था। मामले में दबिश देकर टीम ने संचालक अक्षय कुशवाहा को गिरफ्तार कर आरपीएफ की मैहर आउट पोस्ट के सुपुर्द कर दिया है।
कंप्यूटर, एक चालू ई टिकट जब्त
इस दौरान पुलिस ने कंप्यूटर सिस्टम, एक चालू ई टिकट और 51 उपयोग हो चुकी टिकटों का विवरण पाया है। मिली जानकारी के अनुसार, मैहर – कटनी रोड में सुप्रिया ऑनलाइन नाम से सेंटर संचालित करने वाले अक्षय कुशवाहा ने अपनी पर्सनल आईडी बना रखी थी। इसी आईडी के जरिए वह रेलवे की ई-टिकटें अवैध रूप से बना कर गैरकानूनी कारोबार कर रहा था। जिसकी सूचना रेलवे की विजिलेंस टीम को लग गई थी।
CPRO ने दी जानकारी
वहीं, सीपीआरओ ने बताया कि यह कार्रवाई रेलवे के ऑपरेशन उपलब्ध के तहत की गई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले भी विजिलेंस ने मैहर के रेलवे टिकट काउंटर पर दबिश देकर टिकट दलाल पकड़े थे।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

