Satna Fire News: सतना के प्रेम नगर पावर सब स्टेशन में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Satna Fire News: सतना के प्रेम नगर पावर सब स्टेशन में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Satna Fire News : मध्यप्रदेश के सतना में विद्युत आपूर्ति करने वाले पावर हाउस में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा- तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने अपनी लपटे में सभी को ले लिया। जिसके बाद आनन- फानन में फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई और पावर सप्लाई बंद कर दी गई। वहीं, सूचना पाते ही बिजली कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड के 3 दमकल वाहनों ने आधा घंटे से अधिक समय तक चली मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

मचा हड़कंप

दरअसल, प्रेम नगर पावर हाउस में आग लगने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, सब स्टेशन में 33 केवी लाइन में लगी एमई ब्लास्ट हो गई थी। एमई में ब्लास्ट के बाद उसमें आग लग गई और उसके अंदर रहा ऑयल जलते हुए नीचे गिरने लगा, जिससे आग फैलने लगी। यह पहला मौका नहीं जब ऐसी घटना सामने आई है। इससे पहले भी बिजली कंपनी के इसी प्रेम नगर स्थित कैम्पस में एरिया स्टोर में भीषण आग लगी थी।

बिजली अधिकारियों ने कही ये बातें…

वहीं, मामले को लेकर बिजली अधिकारियों का कहना है कि एमई में ब्लास्ट के कारण फैली आग पर काबू पाने राजेन्द्र नगर और नजीराबाद क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी थी। आग पर काबू पाने के बाद बाईपास कर रात 8 बजे के बाद इन क्षेत्रों की बिजली सप्लाई दोबारा शुरू कर दी गई है। ब्लास्ट हुई एमई को रविवार को बदला जाएगा। इधर, घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews