Firing in Satna: गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद में फायरिंग, मामला दर्ज

Firing in Satna: गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद में फायरिंग, मामला दर्ज

Firing in Satna : मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां गुस्से में एक कार चालक ने ओवरटेक करने वाले दूसरे कार पर फायरिंग कर दी। गनीमत ये रही कि इस वारदात में किसी को गोली नहीं लगी। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में राहगिरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस रात में ही कार को थाना ले आई। आइए जानें विस्तार से यहां…

सतना-मैहर बाईपास का मामला

दरअसल, मामला सतना-मैहर बाईपास का है। जब बोलेरो सवार लोग राजदरबार ढाबा के आगे चल रही सफेद रंग की लग्जरी कार को ओवर टेक किया। जिससे उसमें सवार लोग ने अपनी कार को बगल में लगा कर गाली-गलौज शुरू कर दी। साथ ही, गाड़ी से उतरने को कहा। जब बोलेरो नहीं रोकी गई तो गुस्से में आकर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, कार में सवार तीन लोग सुरक्षित थे लेकिन गाड़ी के कांच चकनाचूर हो गए।

पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बोलेरो में सुरेंद्र कुमार चौधरी नई बस्ती हनुमान नगर सतना और उसका साथी प्रकाश दाहिया सवार थे। फायरिंग के दौरान पहली गोली पीछे के बाएं गेट पर लगा तब प्रकाश सीट के नीचे छिप गया जबकि दूसरी गोली पिछले बाएं कांच पर लगा। जिसके बाद सुरेंद्र भी खुद के बचाव में नीचे झुक गया। तभी सनकी कार सवार ने अपनी कार बोलेरो के आगे लगा दी और सामने से भी गोली दाग दी। जिससे गोली बोलेरो के सामने वाले कांच में लगी। जिसके कारण छेद हो गया।

मामला दर्ज

फिलहाल, पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 307 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र ने कार की पहचान कर ली है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews