कांग्रेस विधायक के खिलाफ FIR, लॉकडाउन में बैठ गए धरने पर

कांग्रेस विधायक के खिलाफ FIR, लॉकडाउन में बैठ गए धरने पर

सतना/पुष्पराज सिंह बघेल

सतना में कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने पर प्रकरण दर्ज हुआ है। विधायक लॉकडाउन के दौरान धरने पर बैठ गए थे और उनके साथ समर्थकों की भीड़ भी जुट गई थी। इसे लेकर अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

खबरों के मुताबिक सतना में कुछ गरीब परिवारों को भोजन नहीं मिल पा रहा था और प्रशासन की व्यवस्था से नाराज कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा धरने पर बैठ गए। उनके साथ नई बस्ती क्षेत्र के कई लोग भी वहां जुट गए। जानकारी लगते ही प्रशासनिक अमला वहां आ पहुंचा और फिर विधायक अधिकारियों पर बरस पड़े। इस दौरान दोनों पक्षों में बहस होती रही साथ ही धारा 144 का उल्लंघन भी जारी रहा इसके बाद प्रशासन ने प्रकरण दर्ज किया है। कोलगवां थाने में दर्ज प्रकरण में सिद्धार्थ कुशवाहा के साथ पप्पू साहू, राजकुमार विश्वकर्मा सहित अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। इनपर आईपीसी की की धारा 269, 270, 188, 34 आपदा अधिनियम की धारा 51(ख) के तहत प्रकरण दर्ज हुआ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews