सतना में वर्ल्ड फिजियोथैरेपी दिवस के अवसर पर नि:शुल्क शिविरों का होगा आयोजन, गाइडलाइन जारी

प्रशासन द्वारा गाइडलाइन भी जारी किया जा चुका है। वहीं, एनएचएम ने भी मध्य प्रदेश के 135 अस्पतालों में कैंप के आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
सतना में वर्ल्ड फिजियोथैरेपी दिवस के अवसर पर नि:शुल्क शिविरों का होगा आयोजन, गाइडलाइन जारी

Satna News : कल यानी 9 सितंबर को विश्वभर में वर्ल्ड फिजियोथैरेपी दिवस सेलिब्रेट किया जाएगा। इसी कड़ी में सतना जिले में भी इस दिन को खास बनाने के लिए सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क शिविरों का आयोजन किया जाना है। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इसके लिए प्रशासन द्वारा गाइडलाइन भी जारी किया जा चुका है। वहीं, एनएचएम ने भी मध्य प्रदेश के 135 अस्पतालों में कैंप के आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

नि:शुल्क दवाओं का होगा वितरण

नि:शुल्क शिविरों के आयोजन को लेकर सतना के सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति जिला अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि सतना और मैहर जिले को मिलाकर कुल 4 अस्पतालों में कैंप लगाए जा रहे हैं। इसलिए सबसे अपील है कि यहां आकर अपनी जांच करवाएं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं। इन सिविल अस्पतालों में डॉक्टर द्वारा इलाज के लिए परामर्श भी दिए जाएंगे। साथ ही, फ्री में दावाओं का वितरण भी होगा।

बनाएं जाएंगे आयुष्मान कार्ड

यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ, मेडिकल स्पेशलिस्ट और अन्य चीजों को लेकर भी जांच किया जाएगा। इसके अलावा, अगर मरीज के पास आभा कार्ड या आयुष्मान कार्ड नहीं है, तो वह भी इसी कैंप में बनाए जाएंगे। बता दें कि उन 4 अस्पतालों का नाम सतना जिला अस्पताल, नागौद अस्पताल, सिविल हॉस्पिटल मैहर और अमरपाटन का नाम शामिल है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews