
Satna News : सतना के मैहर-पकरिया में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। हालांकि, हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं, रेलवे ने रीवा-जबलपुर शटल पर चलने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। बता दें कि रविवार की रात मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। जिसके कारण आवागमन को तत्काल रोक दिया गया। जिससे यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं विस्तार से पूरे मामले को…
कई यात्री ट्रेनों को किया रद्द
जबलपुर रेल मंडल के सतना-कटनी मार्ग पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए। पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने जानकारी दी कि मैहर के पास पकरिया और झुकेही के बीच रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। जिसमें किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, रेलवे ने इस मार्ग पर कई यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया। साथ ही, अप और डाउन दोनों दिशाओं से 12 दिसंबर के लिए टर्मिनेट कर दिया है और रिस्टोरेशन का काम भी शुरू कर दिया गया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

