
Satna News : सतना शहर इन दिनों अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। जिसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है। जब रविवार और सोमवार की दरमियानी रात शहर में फिर एक युवक पर करीब आधा दर्जन दबंगों ने चाकू से हमला बोल दिया। इस दौरान युवक के पीठ में चाकू लगी, जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसके बाद उसके गले में एक सोने की चैन की भी लूट की गई और मौके से फरार हो गए। इधर, स्थानीय लोगों ने आनन- फानन में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही, पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, ये पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
[dgv_vimeo_video id=”807446695″]
मारपीट में हुआ जख्मी
मामला सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी गल्ला मंडी के पास का है। जब पीड़ित दीपक अग्रवाल के घर के सामने कुछ अराजक तत्व नशे में धुत होकर आपस में गाली-गलौज कर हल्ला मचा रहे थे। इसी दौरान दीपक ने जब उन्हें घर के सामने से जाने को कहा तो बदमाशों ने मौका देख कर दीपक पर पीछे से हमला बोल दिया और उसके साथ जमकर मारपीट करते हुए उसके ऊपर चाकू से कई वार किए। जिससे चाकू उसके पीठ में टूटकर फंस गई। जिसके कारण वो बुरी तरह से जख्मी हो गया।
[dgv_vimeo_video id=”807446888″]
पूर्व विधायक पहुंचे अस्पताल
आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए उसके परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल से बिरला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल, उसका इलाज जारी है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही सतना के पूर्व विधायक शंकर लाल तिवारी बिरला अस्पताल पहुंचे और चाकूबाजी में घायल दीपक अग्रवाल के स्वास्थ की जानकारी ली।
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

