Satna News: सतना के मैहर में पेड़ से लटका बुजुर्ग का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पु्लिस

Satna News: सतना के मैहर में पेड़ से लटका बुजुर्ग का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पु्लिस

Satna News : मध्य प्रदेश के सतना में बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है।

बबूल के पेड़ लगाई फांसी

दरअसल, मामला सतना जिले के मैहर में शारदा मंदिर के पीछे जंगल में आल्हा मोड़ का है, जहां बबूल के पेड़ पर एक बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, बुजुर्ग खाकी कलर की स्वेटर और नीले रंग का पैंट पहनी हुई थी। वहीं, घटनास्थल के पास में ही एक शॉल पड़ी हुई थी। बता दें कि बुजुर्ग ने काले रंग के गमछे से फांसी लगाई।

जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

वहीं, मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है लेकिन फिर भी पुलिस अपनी तरह से जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस ने शव के शिनाख्त के लिए सतना जिले समेत आसपास के जिलों के नजदीकी पुलिस थानों में भी तस्वीर और हुलिया की जानकारी भेज दी है, जिससे उसकी पहचान हो सके।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews