Satna News: सतना जिले में तीन अगल-अलग जगहों पर हुआ भीषण सड़क हादसा, पढ़ें पूरी खबर

train accident

Satna News : मध्यप्रदेश के सतना में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल, मैहर, बदेरा और मझगवां थाना में सोमवार की रात अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे हुए, जिसमें एक किशोरी समेत 3 लोगों की मौत हो गई। जिससे पुरे जिले में सनसनी फैल गई। वहीं, मौके पाते ही पुलिस तीनों जगहों पर पहुंच गई। आइए जानते हैं…

मैहर थाना क्षेत्र के सढेरा का मामला

पहला मामला मैहर थाना क्षेत्र के सढेरा के पास का है, जहां देर रात एक कमांडर जीप पलट गई। जिसमें सवार 16 साल का हरीश की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि जीप में सवार 14 लोग घायल हो गए। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में भेजवाया गया है जबकि बाकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, इटहरा से कोल परिवार के लोग बारात में जा रहे थे। रिलायंस सीमेंट के कन्वेयर बेल्ट के नीचे से गुजरने वाले इस रास्ते पर जीप नंबर MP 16 A 0829 जीप बेकाबू हो कर पलट गई।

बदेरा थाना क्षेत्र के भदनपुर पहाड़ के पास का मामला

दूसरा मामला बदेरा थाना क्षेत्र के भदनपुर पहाड़ के पास का है, जहां देर रात दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें 6 वर्ष की प्रियांशी चौधरी की मौके पर मौत हो गई। हादसे में मृतिका के पिता ओमप्रकाश,मां अनीता समेत 3 लोग घायल हुए हैं। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में भेजवाया गया है जबकि बाकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश अपनी पत्नी तथा बेटी के साथ बाइक पर जा रहा था तभी भदनपुर पहाड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला बाइक सवार भी घायल हो गया।

चित्रकूट रोड पर पिंडरा का मामला

वहीं, तीसरा मामला मझगवां थाना अंतर्गत चित्रकूट रोड पर पिंडरा का है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से 19 साल का मनु और संतोष को टक्कर मार दी। जिसे आनन-फानन में मझगवां अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां मनु ने दम तोड़ दिया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews