दिवाली के शुभ अवसर पर चित्रकूट मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शहर में किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिवाली के शुभ अवसर पर चित्रकूट मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शहर में किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सतना, डेस्क रिपोर्ट | देशभर में दिवाली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। हर बार की तरह इस साल भी हर राज्य में शहर को दीपों से सजाया जाएगा। साथ ही, भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। दिवाली के अवसर पर लोग अपने घरों की साफ-सफाई, खरीदारी करते हैं। बता दें कि दिवाली पर मिट्टी को तरह-तरह के दिए, मिट्टी के खिलौने, आदि से सजाए जाते हैं।

diwali 2022

यह भी पढ़ें – Diwali 2022 : दिवाली पर दिग्विजय सिंह के घर बनी रंगोली सुर्खियों में, जानिये क्या है खास

दीपावली दीपों का त्योहार है इस दिन सभी जगह लोग अपने घरों को दिए जलाकर रोशन करते हैं। इस दिन लक्ष्मी गणेश की पूजा भी की जाती है, जिसके बाद मिट्टी के बनाए बर्तन में प्रसाद चढ़ाए जाते हैं। साथ ही, पूरे घर को दिए से सजा दिया जाता है। ऐसे में भगवान राम की तपस्थली चित्रकूट में भी बड़े धूमधाम से दिपो का त्योहार (दिवाली) मनाया जाता है। बता दें कि लोग यहां पर स्थित मंदाकिनी नदी में पहुंच रहे हैं। दरअसल, चित्रकूट में धनतेरस के दिन से ही दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचने लगते हैं और यहां की पवित्र नदी में स्नान कर अपने परिवार के सुख और स्मृधि की कामना करते हैं और भगवान कामतानाथ के दर्शन कर कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा भी लगाते हैं। इस पांच दिन चलने वाले इस मेले में देशभर से भक्तगण पहुंचते हैं। वहीं, इस वर्ष दो साल बाद एक बार फिर भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें – Gold Silver Rate : आज दिवाली पर सोना पुरानी कीमत पर, देखें बाजार का हाल

भीड़ को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि मंदिर से लेकर नदी तक हजारों की संख्या में पुलिस बल तैनात हो गए हैं। इतना ही नहीं, सुरक्षा की दृष्टि से शहर के चारों तरफ की सीमाएं सील कर दी गई हैं। पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है जो कि लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। नगर में आने वाले सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है, रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के सामान की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें प्रवेश करने दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – CG Weather : दिवाली पर गुलाबी ठंड, चक्रवात सीतरंग के कारण कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना, इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें IMD पूर्वानुमान

दरअसल, चित्रकूट में रोशनी के त्यौहार का विशेष महत्व है। यहां पर लोगों की मान्यता है कि भगवान श्री राम ने माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ यहां पर 11 साल वनवास काल व्यतीत किए थे। जिनसे मिलने भरत, माता कौशल्या के साथ अयोध्या से चित्रकूट धाम पहुंचे थे और यहीं से रावण माता सीता का हरण कर ले गए थे। वहीं, लोगों की मान्यता है कि उनके प्रसाद के रूप में कामदगिरि के चार प्रवेश द्वारों पर कामतानाथ स्वामी विराजमान हैं। केवल इतना ही नहीं, भगवान राम ने रावण का वध करने के बाद जब अयोध्या लौट रहे थे। इसी कड़ी में भगवान चित्रकूट में ऋषि-मुनियों के साथ मंदाकिनी नदी में दीपदान किया था। तब से इस पुरातन पौराणिक परंपरा का यहां आस्था और उत्साह के साथ निर्वहन किया जा रहा है। मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या पर यहां दीपदान करने से प्रभु कृपा प्राप्त होती है। सभी पाप मिट जाते हैं।

यह भी पढ़ें – Diwali पर निकलने से पहले देख लें IRCTC की लिस्ट, आज रद्द हुईं 190 ट्रेन

दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं…

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews