उप चुनाव जीतने के बाद रैगांव पहुंचे कमलनाथ, भाजपा पर लगाए आरोप

उप चुनाव जीतने के बाद रैगांव पहुंचे कमलनाथ, भाजपा पर लगाए आरोप

सतना, पुष्पराज सिंह बघेल। रैगांव उप चुनाव जीतने के बाद उत्साह से भरे मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ( Kamalnath) रैगांव के मतदाताओं के बीच आभार जताने पहुँचे। कमलनाथ ने कहा कि रैगांव (Raigaon) में भाजपा (BJP) का धन-बल नहीं चला क्योंकि यहां कि जनता सीधी-साधी है मगर मूर्ख नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि खंडवा लोकसभा, जोबट और पृथ्वीपुर उपचुनाव को भाजपा ने जीता नहीं बल्कि लूटा है। कमलनाथ ने कृषि कानून को किसानों के लिए भविष्य में घातक बताया और कहा कि भाजपा की रीति नीति को जनता समझ चुकी है, 2023 में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

रैगांव उप चुनाव में 31 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद हाथ में आई जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जनता के प्रति आभार जताने बुधवार को रैगांव पहुंचे। सभा स्थल पर पहुंचते ही पीसीसी चीफ कमलनाथ पहले सुरक्षा घेरे को तोड़ कर जनता के बीच सीधे पहुंचे। कमलनाथ ने कहा कि आपने मुझे ही नहीं कांग्रेस (Congress) परिवार के हर सदस्य को शक्ति दी इसके लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूँ।

ये भी पढ़ें – Indore News : जिस दीपक से हो रहा था उजाला, उसने ही बुझाई घर की रोशनी, मासूम की मौत

मंच से सम्बोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि बीते 5 माह में कई उपचुनाव हुए।  जोबट ,पृथ्वीपुर और खण्डवा की कहानी अलग है। वहां के चुनाव भाजपा ने जीते नहीं लूटे है। रैगांव में हमने 313 में से 200 बूथ जीते हैं। रैगांव को भाजपा का गढ़ कहा जाता था लेकिन आपने साबित किया कि रैगांव की जनता सीधी है ,बेवकूफ नहीं ,बिकाऊ नहीं । भाजपा उन्हें खरीद नहीं सकती। भाजपा के पैसे कांग्रेस को हरा नहीं सकते। शिवराज सिंह चुनाव नतीजों के बाद घोषणाएं कर रहे हैं उन्होंने कहा की शिवराज सिंह झूठी घोषणाओ में माहिर हैं। कमलनाथ ने कृषि कानून को भी किसानों के भविष्य के लिए घातक बताया ।

[dgv_vimeo_video id=”644356239″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews