पुष्पराज सिंह बघेल /सतना। मुंबई हावड़ा रेलमार्ग के मझगवां-टिकरिया के बीच पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुए के टकराने की जानकारी ट्रेन चालक ने मझगवां स्टेशन मास्टर को दी। इधर, पेट्रोलिंग मैनों ने तेंदुए देख वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। काफीजद्दोजहद के बाद बिना पोस्टमार्टम के उसके शव को मुख्य वन्य संरक्षक की देखरेख में आईबीआरआई रायबरेली भेजा गया है। इस दौरान यह पता चला कि घटना रानीपुर वन्य जीव विहार क्षेत्र मानिकपुर उप्र में है। तब मप्र के अधिकारियों से बातचीत कर तेंदुए का शव मारकुंडी उप्र लाया गया। मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि इसका पोस्टमार्टम आईबीआरआई रायबरेली में कराया जाएगा। इसके लिए तेंदुए के शव को विशेष वाहन से भेज दिया गया है। उन्होंने इस घटना पर चिंता जताई और कहा कि अक्सर इस रूट पर इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। इसके उपाय तलाशने होंगे।
टिकरियां के पास ट्रेन से टकराया तेंदुआ, दर्दनाक मौत
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






