Satna News: मैजिक वाहन और बस में हुई जोरदार टक्कर, हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

MP News, accident

Satna News : मध्य प्रदेश के सतना में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां मैजिक और बस में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रैगांव रोड़ का मामला

दरअसल, मामला सतना के रैगांव रोड़ का है। जहां, तोज रफ्तार मैजिक वाहन और बस में टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक, बस और मैजिक वाहन दोनों करसरा से सतना आ रहे थे। रास्ते में रैगांव राइस मिल के पास मैजिक ने तेजी से बस को ओवरटेक करने की कोशिश की कि तभी सामने साइकिल सवार आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में मैजिक अनियंत्रित हो गई और बस से जा टकराई। जिसके बाद दोनों ही वाहन सड़क से नीचे जा उतरे और मैजिक पलट कर बस में फंस गई।

बस में सवार थे 50 यात्री

बता दें घटना के समय बस में लगभग 50 लोग सवार थे जबकि मैजिक में मनीष मिश्रा निवासी और एक अन्य युवक बैठे हुए थे जो कि अपने कंप्यूटर, प्रिंटर समेत अन्य सामान लेकर सतना की ओर जा रहे थे तभी ये घटना घट गई।  फिलहाल, सभी घायलों का इलाज जारी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews