
Satna News : मध्य प्रदेश के मैहर में CMHO द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। इसके तहत एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। बता दें कि दवा की दुकान पर इलाज के बाद एक महिला की मौत हो गई, जिससे आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही इस बात की शिकायत सीएमएचओ तक पहुंची। जिसके बाद ही इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
नहीं मिला डॉक्यूमेंट
घटना हरनामपुर में संचालित सुभाष मेडिकल स्टोर का है, जब ड्रग इंस्पेक्टर प्रियंका चौबे और बीएमओ डॉक्टर पीयूष पांडे ने मौके पर मौजूद रहते हुए दुकान को सील करवाया। उनका कहना है कि जब इस मामले में जांच पड़ताल की गई, तो दुकानदार ने एक भी डॉक्यूमेंट नहीं दिखाया और ना ही दवाइयां के खरीद बिक्रि का रिकॉर्ड मिला है।
जानें मामला
मिली जानकारी के अनुसार, जिस महिला की मौत हुई है उसे बुखार आया था। तब उसका पति बुखार की दवा दुकान से खरीद कर लाया, लेकिन उससे सुनीता को राहत नहीं मिली। इसके बाद रामप्रसाद उसे अस्पताल ले जाने के लिए निकला लेकिन हॉस्पिटल ना जाकर वह सुभाष मेडिकल पहुंच गया, जहां संचालक ने महिला को आईवी फ्लूड चढ़ा दिया। इससे सुनीता की तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। तब मेडिकल स्टोर संचालक ने रामप्रसाद से सुनीता को सिविल अस्पताल ले जाने की सलाह दी, जहां ले जाने के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

