
Satna News : मध्य प्रदेश की मैहर पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल, पुलिस ने 4.5 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा पकड़ा है। इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आइए जानते हैं विस्तार से…
मुखबिर से मिली सूचना
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके आधार पर हरनामपुर में पान बरेज के पास स्थित एक घर में दबिश दी गई। वहां से उन्होंने 74 पेटियों में पैक 666 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। जिसकी कुल कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
सीएसपी ने दी ये जानकारी
मामले को लेकर सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि हरनामपुर में अवैध शराब के भंडारण की सूचना मिलने के बाद मुखबिरों के सहयोग से जांच की गई। जिसपर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का जखीरा पाया गया। इस दौरान गिरफ्तार हुए अफसर खान से शराब के भंडारण के संबंध में सवाल किए गए, लेकिन उन्होंने इसके दस्तावेज पेश नहीं किए। उसने बताया कि वह गोलू सेंगर और आशीष चौरसिया के साथ मिलकर अवैध शराब का कारोबार करता है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसके साथियों की तलाश शुरू की और गोलू सेंगर को भी पकड़ लिया है।
ये रहे आरोपी
- अफसर खान, पिता मो शाहिद खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी कटरा बाजार, मैहर।
- गोलू सेंगर उर्फ बीर सिंह, पिता गजतेन्द्र सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी अजीतमल जिला औरैया, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी चंदेल टेलर्स के पास, रामपुर बघेलान, सतना।
वहीं, एक अन्य आरोपी आशीष चौरसिया उम्र 30 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती अभी फरार है। फिलहाल, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

