
Satna News : मध्य प्रदेश के मैहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां एसडीएम द्वारा कार्रवाई करते हुए दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि सेल्समैन के खिलाफ दो दिन पहले फिर दर्ज की जा चुकी है। शहर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित सरकारी उचित मूल्य की दुकान में 30 लाख से अधिक का घोटाला सामने आया है। जिसपर यह एक्शन लिया गया है, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है।
लटागांव का मामला
दरअसल, मामला लटागांव का है। जब अनुभव अनुविभागीय अधिकारी एवं दुकान आवंटन प्राधिकारी में विकास सिंह ने उचित मूल्य दुकान लता गांव का प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीडीएस दुकान के विक्रेता संतोष त्रिपाठी ने 30 लाख 25 हजार रुपयों के 939 क्विंटल खद्दान का घोटाला किया था। इससे हितग्राहियों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही थी। इसकी लगातार संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की जा रही थी।
हितग्राहियों को हुई परेशानी
निरीक्षण के दौरान आवंटन-वितरण और स्टॉक में काफी गैप पाया गया है। बता दें कि सरकार द्वारा बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का सिस्टम लागु कर दिया गया है, ताकि ऐसी समस्याओं से निजात मिल सके। इसके बावजूद, हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। इसके खिलाफ बडेरा थाना में फिर भी दर्ज कराई गई थी। इसके लिए विक्रेता को पहले भी नोटिस जारी किया गया था। संतोषपूर्ण जवाब नहीं मिलने के कारण दुकान का आवंटन आदेश स्थगित कर दिया गया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

