महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा मैहर शारदा मंदिर धाम! कृष्णा गौर ने कहा ‘सीएम मोहन यादव के सामने रखेंगे प्रस्ताव’

Krishna Gaur

Krishna Gaur visited Maihar Sharda temple : मोहन सरकार में राज्यमंत्री कृष्णा गौर मंत्री बनने के बाद पहली बार मैहर पहुंचीं और यहां उन्होने मां शारदा के दर्शन कर विधिविधान से पूजा की। दर्शन करने के बाद उन्होने कहा कि वो माई के दरबार में उनकी बेटी बनकर आई हैं और अब उनकी कोशिश रहेगी कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, वो उसे पूरी निष्ठा से पूरी करें। इस मौके पर उन्होने कहा कि उनका पहला प्रयास रहेगा कि उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर शारदा मैया के मंदिर को पवित्र धाम बनाया जाए और इसके लिए वो मुख्यमंत्री के सामने प्रस्ताव रखेंगीं।

मैहर पहुंचीं कृष्णा गौर

पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण  और विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर मैहर पहुंचीं और शारदा मां के दरबार में हाजिरी लगाई। दर्शन और पूजा करने के बाद उन्होने कहा कि ‘आज मैं भले ही मंत्री बन गई हूँ..लेकिन एक बेटी बनकर मां शारदा के दरबार में आई हूं। मैं जब भी मां के दरबार में आई हूं खाली हाथ नहीं गई। आज मां ने मेरी झोली इतनी भर दी है कि मेरी झोली छोटी पड़ गई है, मैं जो भी हूं मां शारदा के आशीर्वाद से हूं।’

सीएम के सामने शारदा धाम बनाने का प्रस्ताव रखा जाएगा

वहीं मां शारदा लोक निर्माण के सवाल पर उन्होने कहा कि मैं मुख्यमंत्री जी से बात करूंगी। मैहर मां शारदा धाम को मां शारदा लोक बनाने की शुरुआत की जाएगी और इसके लिए वो सीएम मोहन यादव के सामने प्रस्ताव रखेंगी। मंत्री कृष्णा गौर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे सरकार में जनता से जुड़ा हुआ पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण एवं विमुक्त घुमंतू विभाग मिला है, जिससे मैं जनता से न सिर्फ सीधे तौर पर जुड़ सकूंगी बल्कि उनकी सेवा भी कर सकूंगी। उन्होने कहा कि कल जबलपुर में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के बाद ही काम शुरू कर दिया है। अब पूरे प्रदेश में घूम घूमकर जनता के काम करूंगी और उनके साथ न्याय किया जाए, यही कोशिश रहेगी।

सतना से मो. फ़ारुख़ की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”899758419″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews