MP News : बीजेपी विधायक ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, मैहर और अमरकंटक को लेकर की ये मांग

MP News : बीजेपी विधायक ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, मैहर और अमरकंटक को लेकर की ये मांग

BJP MLA Narayan Tripathi wrote a letter to CM Shivraj : बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी (narayan tripathi) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) को पत्र लिखा है। इसमें उन्होने मैहर को जिला बनाते हुए मॉं शारदाधाम में शारदा-आल्हा लोक व अमरकंटक में मॉं नर्मदा लोक बनाने की मांग की है। साथ ही मैहर-अमरकंटक के बीच मॉं शारदा-नर्मदा कॉरिडोर बनाये की मांग भी की है। आज सीएम शिवराज सिंह चौहान सतना दौरे पर हैं।

विधायक ने लिखा पत्र

इस पत्र में उन्होने लिखा है कि “हाल ही में आपने विन्ध्य की धरती पर स्थित भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूटधाम में ‘वनवासी राम लोक‘ एवं रामराजा के धाम ओरछा में ‘रामराजा लोक‘ बनाने की घोषणा की है। आपके द्वारा विन्ध्य और बुदेलखंड क्षेत्र के संतो और धर्मानुरागी जनता की मंशानुरूप उक्त दोनों घोषणाओं के लिये कोटि कोटि आभार व धन्यवाद व्यक्त करता हूॅं।”
“आप मॉं शारदा और नर्मदा मैया के अनन्य भक्त हैं। आज आप मैहर पधार रहे हैं, यहां आने का आपका कार्यक्रम अचानक बनने और मैं मैहर से बाहर होने के कारण आपके साथ कार्यक्रमों में सम्मिलित नहीं हो पा रहा हूॅं किंतु आपसे प्रार्थना है कि विश्वप्रसिद्ध मॉं शारदा धाम में आज आप माई के दर्शन उपरांत मैहर को जिला बनाते हुए यहां ‘शारदा-आल्हा लोक‘ और मॉं नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में ‘नर्मदा लोक‘ बनाने की घोषणा अवश्य करें। साथ ही आपसे प्रार्थना है कि मैहर और अमरकंटक के बीच धार्मिक यात्रियों, पर्यटकों के सुविधाजनक आवागमन हेतु मॉं शारदा-नर्मदा कारीडोर के निर्माण की भी घोषणा करें। मैहर को जिला बनाने, मॉं शारदाधाम मैहर में शारदा-आल्हा लोक बनाने, अमरकंटक में नर्मदा लोक बनाने और यहां आने वाले सर्वाधिक देशी धार्मिक पर्यटकों के लिये सुविधाजनक मॉं शारदा-नर्मदा कारीडोर बनाने से संपूर्ण विन्ध्य क्षेत्र में बहुत अच्छा संदेश जायेगा। प्रार्थना है कि आप उक्त घोषणायें कर इन कार्यों हेतु विस्तृत योजनायें बनाने के निर्देश अवश्य देंगे।”

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews