MP News : बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, एक बार फिर की मैहर को जिला बनाने की मांग

bjp mla

BJP MLA Narayan Tripathi wrote a letter to CM Shivraj : अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सतना जिले की मैहर विधानसभा से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। इसमें उन्होने एक बार फिर मैहर को जिला बनाते की मांग दोहराई है।

इस पत्र में उन्होने लिखा है कि ‘विकास पर्व के दौरान आप निकट भविष्य में मैहर पधारेंगे, आपके आगमन पर माई के धाम में आपका स्वागत वंदन अभिनंदन है। वर्तमान में मैहर को जिले के रूप में देखने की जनभावना यहॉं चरम पर है। इस संबंध में आपसे पूर्व में कई बार बातचीत हुई और आपने आश्वासन भी दिया, किंतु 2018 में सरकार न बन पाने के कारण मैहर को जिला नहीं बनाया जा सका। बाद में मेरे सतत् प्रयासों से तत्कालीन सरकार ने मैहर को जिला घोषित करने कैबिनेट में प्रस्ताव पारित किया किंतु कतिपय कारणों से यह मामला अभी भी लंबित है। मैहर को जिला बनाया जाना अतिआवश्यक है। यह राजनीति का विषय नहीं है। पृथक विंध्य प्रदेश की मेरी मांग के कारण मुझे बागी करार दिया जाता है, किन्तु मैहर की जनभावना के सम्मान में मॉं शारदा के पावन धाम मैहर को जिला बनाया जाना समय की मांग है। यह विंध्यप्रदेश के निर्माण की दिशा में पहला कदम होगा। आपने कल ही नागदा को जिला घोषित कर वहां की जनता को एक बड़ी सौगात दी है। मैहर क्षेत्रफल की दृष्टि से भी बड़ा भूभाग है, यहां तीन-तीन सीमेंट उद्योग हैं, माई शारदा धाम है, कुल मिलाकर जिला बनाने के लिये जरूरी मापदंडो के मामले में मैहर अनुकूल है। अतः आपसे प्रार्थना है कि जब भी मैहर पधारें, आप जनभावना के अनुरूप मैहर को जिला बनाने और मॉं शारदा धाम को और भव्य बनाने के लिये समुचित निर्णय लेकर क्षेत्र को बड़ी सौगात देने की कृपा करें।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews